रायपुर।
इंडियन प्रोफेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (IPJA) ने संगठनात्मक विस्तार और पत्रकारों के हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ महिला पत्रकार मेघा तिवारी को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति से प्रदेश के पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है।मेघा तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 से 16 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने जनहित के मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है।