मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है।
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव ने अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया है, जहां वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ, तो वह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर सकता है।
⚠️ क्या है ईरान की चेतावनी?ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और सैन्य नेतृत्व ने बयान जारी कर कहा है:।अगर अमेरिका ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमला कियातो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगायह तब तक बंद रहेगा जब तक नुकसान की भरपाई नहीं होतीयह बयान उस समय आया है जब अमेरिका ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ईरान को जलमार्ग खोलने को कहा था।