ITR Filing AY 2025-26: आयकर विभाग के मैसेज को लेकर बड़ी स्पष्टता, करदाताओं को जानना जरूरीनई दिल्ली।
आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग असेसमेंट ईयर 2025-26 को लेकर हाल के दिनों में कई करदाताओं को आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से SMS और ई-मेल संदेश प्राप्त हुए हैं।
इन संदेशों के बाद बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी कि कहीं उनके खिलाफ कोई नोटिस या कार्रवाई तो नहीं की जा रही।
अब इस पूरे मामले पर आयकर विभाग ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।आयकर विभाग के अनुसार, हाल ही में भेजे गए संदेश सूचनात्मक (informational) हैं और इनका उद्देश्य करदाताओं को आगामी ITR फाइलिंग सीजन के लिए जागरूक करना है।