झांसी: यूपी-एमपी सीमा पर अपराध रोकने को बनी संयुक्त रणनीति, लगेंगे चेक पोस्ट

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस ने बीते दिनों झांसी में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें दोनों राज्यों की सीमा पर अपराधों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक साझी रणनीति तैयार की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, हथियार और वन्यजीवों की तस्करी को रोकना, अंतरराज्यीय अपराधियों पर नकेल कसना और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

इस रणनीति के तहत सीमा पर नए चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, पुराने चेक पोस्टों को पुनर्जीवित किया जाएगा और दोनों राज्यों के पुलिस थानों के बीच समन्वय को मजबूत किया जाएगा।अंतरराज्यीय अपराधों पर लगामइस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने की, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

झांसी के एसएसपी राजेश एस, ललितपुर के एएसपी अनिल कुमार के साथ मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के एसपी अंकित जायसवाल, दतिया जिले के एसपी प्रदीप शर्मा, टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी अखिलेश मिश्रा और छतरपुर के एडिशनल एसपी एसके सिंह ने भाग लिया।

झांसी: यूपी-एमपी सीमा पर अपराध रोकने को बनी संयुक्त रणनीति, लगेंगे चेक पोस्ट

पूरी खबर पढ़ें