कैथल में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, 30 अगस्त तक लागू रहेंगे आदेश

कैथल जिला प्रशासन ने आमजन, वाहन चालकों तथा पशु-पक्षियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाइनीज मांझा, नायलॉन तथा किसी भी प्रकार के सिंथेटिक धागे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जिलाधीश एवं डीसी अपराजिता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत ये आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और 30 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

यह महत्वपूर्ण निर्णय जिले में पतंगबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि के बढ़ते जोखिम को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि घातक मांझे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा था, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा था।

इसके अतिरिक्त, पशु-पक्षियों के घायल होने और बिजली की तारों में मांझा फंसने से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका भी एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई थी।प्रतिबंध का कारण: जानलेवा खतरा और पर्यावरणीय दुष्प्रभावजिला प्रशासन के संज्ञान में लगातार ऐसे मामले आ रहे थे, जिनमें पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज और सिंथेटिक मांझे का प्रयोग किया जा रहा था।

कैथल में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, 30 अगस्त तक लागू रहेंगे आदेश

पूरी खबर पढ़ें