रायपुर। लावण्या फाउंडेशन द्वारा 9 जून 2026 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित "कला की कार्यशाला" कार्यक्रम उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने अपनी कला प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संगीत, नृत्य, वाद्य यंत्र एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।महिलाओं का सम्मान समारोहकार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लावण्या फाउंडेशन द्वारा संचालित रॉयल इवेंट्स एंड म्यूज़िक अकैडमी में वर्षभर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों एवं महिलाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर समर क्लास का समापन भी किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एलएफडी डांस क्रू के बच्चों की प्रस्तुति रही।