खरोरा। खरोरा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है।
रेस्टहाउस के पास किराना दुकान के समीप एक महिला के गले से बदमाश मंगलसूत्र और सोने का हार छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरोरा निवासी साहू परिवार मूलतः इल्दा गांव का रहने वाला है। परिवार निजी काम से बाजार गया था।
काम पूरा करने के बाद परिवार जब वापस घर लौट रहा था, तभी रेस्टहाउस के सामने स्थित किराना दुकान के पास ब्रेकर के आसपास यह वारदात हुई।बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया और तेजी से मौके से फरार हो गए।