खरोरा। नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह चरम पर है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री सिद्धिविनायक गणेशोत्सव समिति, खरोरा द्वारा भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
समिति की ओर से स्थापित किए जाने वाले ‘खरोरा के राजा’ की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।गणेशोत्सव को लेकर समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
भगवान श्री गणेश की विशाल और नयनाभिराम प्रतिमा को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया जाएगा।
गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जासमिति द्वारा इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष थीम पर आधारित भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।