खरोरा। युवा विचार संस्थान द्वारा आयोजित श्री गणेश झांकी उत्सव 2026 के तहत गठित निर्णायक समिति ने बुधवार शाम नगर के विभिन्न गणेशोत्सव पंडालों का निरीक्षण किया।
समिति ने पंडालों में झांकियों की सजावट, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक संदेशों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निर्णायक समिति ने गणेशोत्सव समितियों की ओर से की गई तैयारियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों को देखा।
विभिन्न पंडालों में की गई सजावट और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए समिति के सदस्यों ने आयोजक समितियों के प्रयासों की सराहना की।निरीक्षण दल में श्रीमती ऋचा वर्मा, डॉ.
गीतेश कुमार अमरोहित, श्री युवराज शर्मा, डॉ. नवीन श्रीवास्तव और डॉ. गजेंद्र कुमार साहू शामिल रहे।