खरोरा, छत्तीसगढ़। खरोरा में गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई।
भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
शोभायात्रा के दौरान विधायक ने झांकियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।गणेश विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान पूरा खरोरा नगर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।