खरोरा, 29 मार्च 2026।
पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे खरोरा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.51 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12वीं का परिणाम 89.91 प्रतिशत दर्ज किया गया।