खरोरा।
नगर के सराफा व्यवसायियों ने व्यापारिक एकता और सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
यह निर्णय सराफा एसोसिएशन खरोरा इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जो 31 मई को पॉम पैराडाइज होटल, माँठ में आयोजित की गई थी।बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सहमति के साथ सराफा इकाई के अध्यक्ष शंभुदयाल सोनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें साप्ताहिक अवकाश का मुद्दा प्रमुख रहा।विस्तृत चर्चा के बाद सभी सराफा व्यवसायियों ने ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित किया कि खरोरा नगर की सभी ज्वेलरी एवं सराफा दुकानें प्रत्येक शनिवार को बंद रहेंगी।