खरौरा में पीएचई विभाग की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, गड्ढों और कीचड़ से लोग बेहाल

खरौरा नगर में पीएचई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण और पाइपलाइन कार्यों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

नगर के कई हिस्सों में सड़कों और गलियों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश के बाद ही कई स्थानों की स्थिति बदतर हो गई है और लोगों का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो हालात और अधिक खराब हो सकते हैं।स्थानीय नागरिकों के अनुसार विभाग द्वारा कई जगह गड्ढे खोदने के बाद उन्हें सही तरीके से बंद नहीं किया गया।

जहां गड्ढों को भरा भी गया है वहां सड़कें धंसने लगी हैं और मिट्टी बहने लगी है।

खरौरा में पीएचई विभाग की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, गड्ढों और कीचड़ से लोग बेहाल

पूरी खबर पढ़ें