रायपुर (ग्रामीण) जिले के खरोरा थाना पुलिस ने "ऑपरेशन निश्चय" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 पौवा मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 72 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आत्माराम घृतलहरे (52 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 08, पचरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
आरोपी के पास से तीन सफेद प्लास्टिक की बोरियों में रखे 120 पौवा सवा शेरा कंपनी की मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी।