खरोरा में करोड़ों रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित मुख्य सड़क पर निर्माण के कुछ ही महीनों बाद गड्ढे उभरने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
नगर के नायक टार से नानक चंद पेट्रोल पंप तक बने इस मार्ग की स्थिति को लेकर नागरिकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
लोगों के अनुसार सड़क बने अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।नगर के प्रमुख तिगड्डा चौक की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां खुदाई के बाद सड़क को ठीक तरीके से नहीं भरा गया।