खरोरा।
माँ महामाया की पावन धरा खरोरा स्थित भैरव बाबा चौक में महिला स्व-सहायता समूहों एवं नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्य संगीतमय श्री ज्योतिर्लिंग शिव महापुराण कथा में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल शामिल हुए।
उन्होंने कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य श्री अरुण नयन तिवारी जी के श्रीमुख से शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण किया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा कथा स्थल शिवभक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर दिखाई दिया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा, उनके दिव्य स्वरूप और सनातन धर्म में उनके महत्व का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।