रायपुर।
छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें देशभर से आए जनजातीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता रहा, बल्कि जनजातीय संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा का एक विशाल उत्सव भी बना।यह पहला अवसर था जब इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का ट्राइबल गेम्स आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
यह आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित किया गया।