गरियाबंद/रायपुर।
खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की है।
संगठन ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में किसानों के लिए खाद एवं बीज की संपूर्ण और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।भारतीय किसान संघ ने क्या कहाभारतीय किसान संघ ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी किसान निभा रहा है, लेकिन कृषि उत्पादन के लिए समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।
यदि किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन नहीं मिलते हैं तो इसका सीधा असर फसल उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।संघ ने ज्ञापन में प्रदेश में खाद की कालाबाजारी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि लंबे समय से किसानों को अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।