हर साल 1 मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस (Labour Day / International Workers’ Day) मनाया जाता है।
यह दिन श्रमिकों के योगदान, उनके अधिकारों और उनके संघर्षों को सम्मान देने के लिए समर्पित है।
भारत सहित 80 से अधिक देशों में यह दिन विशेष महत्व रखता है और श्रमिकों के जीवन, उनके अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़ा एक अहम अवसर माना जाता है।
क्या है मजदूर दिवस का इतिहासमजदूर दिवस की शुरुआत 19वीं सदी के श्रमिक आंदोलन से जुड़ी है। उस समय अमेरिका में काम करने वाले मजदूरों को 12 से 15 घंटे तक काम करना पड़ता था।