देशभर के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए मई 2026 से गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में हैं, जिसका उद्देश्य गैस वितरण को पारदर्शी बनाना और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाना है।
इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब और सुविधा दोनों पर पड़ेगा।OTP आधारित डिलीवरी होगी अनिवार्यसबसे बड़ा बदलाव LPG सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में देखने को मिलेगा।
अब गैस सिलेंडर लेने के लिए सिर्फ बुकिंग रसीद या कनेक्शन बुक पर्याप्त नहीं होगी।