छत्तीसगढ़ के लाखों घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर, 2024 से पहले सभी गैस कनेक्शनों का ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया है।
यह कदम सब्सिडी के लाभ को वास्तविक लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने और संभावित धोखाधड़ी तथा कालेबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
यदि उपभोक्ता निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें 1 अक्टूबर के बाद मिलने वाली सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है।