महेंद्रगढ़-नारनौल क्षेत्र के प्रतिष्ठित साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल में हाल ही में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की नवीन छात्र परिषद का विधिवत गठन किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर छात्र प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली, जिससे उनमें नेतृत्व की भावना और कर्तव्यनिष्ठा का संचार हुआ।
समारोह में स्कूल निदेशक श्री. आर.के.
शर्मा, प्राचार्य श्रीमती अंजू यादव, विशिष्ट अतिथि, अध्यापकगण और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने युवा नेताओं को प्रोत्साहित किया।