मामागिग्स क्लब ने महापौर मीनल चौबे को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर।

महिलाओं और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था मामागिग्स क्लब (MamaGigs Club) के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से उनके निवास पर मुलाकात की।

इस दौरान क्लब के सदस्यों ने महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की।महापौर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस आत्मीय मुलाकात में मामागिग्स क्लब की सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।

इस दौरान सभी सदस्यों ने महापौर के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।मुलाकात के दौरान क्लब की सदस्यों ने रायपुर शहर के विकास, स्वच्छता व्य...मुलाकात के दौरान क्लब की सदस्यों ने रायपुर शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में महापौर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मामागिग्स क्लब ने महापौर मीनल चौबे को दी जन्मदिन की बधाई

पूरी खबर पढ़ें