दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला 2026 में इस बार भारतीय उपस्थिति ने खासा ध्यान खींचा।
इस भव्य आयोजन में बिजनेसवुमन और सिंगर अनन्या बिड़ला ने अपना डेब्यू किया और अपने अनोखे लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
उनका यह पहला मेट गाला अपीयरेंस ना सिर्फ स्टाइलिश रहा बल्कि “फैशन इज़ आर्ट” थीम को पूरी तरह से दर्शाने वाला भी साबित हुआ।इस साल मेट गाला की थीम “Costume Art” और ड्रेस कोड “Fashion Is Art” रखा गया था, जिसमें दुनियाभर के सेलेब्रिटीज ने फैशन को कला के रूप में पेश किया।
रॉबर्ट वुन की ड्रेस में दिखी आर्ट और फैशन की झलकअनन्या बिड़ला ने अपने डेब्यू के लिए लंदन के मशहूर डिजाइनर रॉबर्ट वुन की कस्टम ब्लैक कॉउचर ड्रेस पहनी।