टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में लंबे समय से उपयोग की जाने वाली दवा मेटफॉर्मिन को लेकर एक नया और चौंकाने वाला शोध सामने आया है।
अब तक इसे ब्लड शुगर नियंत्रित करने की प्रभावी दवा माना जाता था, लेकिन हालिया अध्ययन बताते हैं कि इसका असर केवल शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिमाग यानी ब्रेन हेल्थ पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।क्या है मेटफॉर्मिन और कैसे करती है काममेटफॉर्मिन एक सामान्य और व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दवा है, जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
यह दवा शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाती है और लिवर में ग्लूकोज के उत्पादन को कम करती है।
इसी वजह से इसे डॉक्टर पहली पसंद के तौर पर लिखते हैं।शोध में क्या आया सामनेहाल ही में किए गए शोध में यह पाया गया कि मेटफॉर्मिन का प्रभाव दिमाग के न्यूरॉन्स और उनकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ सकता है।