खरोरा में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि का गौरव दिवस

खरोरा।

देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ते हुए 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक सेवा देने वाले स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 11, कृष्णा नगर में विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।

खरोरा में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि का गौरव दिवस

पूरी खबर पढ़ें