मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट | पूरी खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट* छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा* रायपुर 20 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

साकार भारत की रिपोर्ट।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों राज्यों के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल भौगोलिक रूप से पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सदियों से दोनों राज्यों के लोग एक-दूसरे के साथ व्यापारिक और पारिवारिक संबंध साझा करते आए हैं।

श्री साय ने कहा कि हमारी परंपराएं, लोक कलाएं और जीवनशैली में काफी समानताएं हैं, जो हमें एक सूत्र में पिरोती हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट | पूरी खबर

पूरी खबर पढ़ें