खरोरा।
श्रावण मास के तृतीया सोमवार और नाग पंचमी के विशेष संयोग के चलते 17 अगस्त को खरोरा सहित आसपास के क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों और कांवड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं।मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के साथ नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और नाग देवता के जयघोष से गूंजते रहे।