सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ गतिविधि के तहत आईटीआई एवं वीरांगना दुर्गावती कॉलेज मरवाही के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता की दिशा में प्रभावी पहल की।
विद्यार्थियों ने मरवाही बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति, प्रभावी संवाद और अभिनय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संदेश को सहज एवं सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाया।