राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, मेजर ध्यानचंद को नमन; साय सरकार के खेल विजन की सराहना

रायपुर।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए उनके जीवन को खेल, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा बताया।गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के सम्मान का दिन है, जो वर्षों तक मेहनत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं।

उन्होंने कहा कि हर प्रतिभावान बच्चे को बेहतर मैदान, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।साय सरकार के खेल विजन की सराहनाहोरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को मिल रही प्राथमिकता की सराहना की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, मेजर ध्यानचंद को नमन; साय सरकार के खेल विजन की सराहना

पूरी खबर पढ़ें