दक्षिण बस्तर का दंतेवाड़ा जिला, जो कभी अपनी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, ने 12 अक्टूबर 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इसे देशभर में सर्वश्रेष्ठ जिले के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि सूरज कुमार पंसारी ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार ग्रहण किया।