मध्य प्रदेश का हृदय कहे जाने वाला सागर शहर अब देश के परिवहन मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है।
यह भारत का पहला ऐसा महानगर बनने की ओर अग्रसर है, जो चारों दिशाओं से 4-लेन राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधे जुड़ेगा।
इस अभूतपूर्व विकास से सागर एक प्रमुख हाईवे जंक्शन के रूप में उभरेगा, और क्षेत्र के आर्थिक-सामाजिक विकास को गति देगा।
यह परियोजना सागर को देशभर के प्रमुख शहरों से निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स के लिए अपार संभावनाएँ खुलेंगी।कनेक्टिविटी का महायज्ञ: राष्ट्रीय राजमार्गों का जालसागर को यह विशिष्ट दर्जा देने में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की दूरगामी योजना का अहम योगदान है।