भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के मौके पर अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की प्रोफाइल तस्वीर बदलकर देशवासियों को एक मजबूत संदेश दिया।
प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैनल पर नई डिस्प्ले पिक्चर लगाई, जिसमें “Operation Sindoor” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
इस तस्वीर में तिरंगे के रंगों के साथ सिंदूर का प्रतीकात्मक इस्तेमाल किया गया है, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय सम्मान को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मना रहा है। यह अभियान 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था।