पेपर लीक रोकथाम विधेयक 2026 बना कानून, विकास सिंह ठाकुर बोले- युवाओं के भविष्य की होगी सुरक्षा

रायपुर/खरोरा।

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी विकास सिंह ठाकुर ने संसद के दोनों सदनों से पेपर लीक रोकथाम विधेयक-2026 पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानून परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उनके अनुसार वर्षों की मेहनत और समर्पण से परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के साथ पेपर लीक जैसी घटनाएं अन्याय करती हैं, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।विकास सिंह ठाकुर ने क्या कहाविकास सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफियाओं की गतिविधियों ने लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फेरने का प्रयास किया।

पेपर लीक रोकथाम विधेयक 2026 बना कानून, विकास सिंह ठाकुर बोले- युवाओं के भविष्य की होगी सुरक्षा

पूरी खबर पढ़ें