राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता को लेकर पिछले कुछ दिनों से फैली अफवाहों पर अब प्रशासन ने स्पष्ट स्थिति सामने रखी है।
अधिकारियों के अनुसार राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी से बचें।हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही थी कि राज्य में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी हो सकती है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया था।
कई जगहों पर लोग अतिरिक्त ईंधन और गैस सिलेंडर खरीदने के लिए पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे थे।