पेट्रोल ₹10 और डीजल ₹12.50 महंगा होने की वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने तोड़ी अफवाह

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की खबरों को लेकर मचे हड़कंप के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल ईंधन की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।हाल के दिनों में कई प्लेटफॉर्म पर यह दावा तेजी से फैल रहा था कि पेट्रोल ₹10 प्रति लीटर और डीजल ₹12.50 प्रति लीटर तक महंगा होने वाला है।

इस खबर के बाद कई जगहों पर लोगों में चिंता और भ्रम की स्थिति बन गई थी। लेकिन सरकार की फैक्ट-चेक इकाई ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

PIB ने किया साफ—कोई आदेश जारी नहींसरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक कथित आदेश वायरल हो रहा था, जिसमें ईंधन कीमत बढ़ाने की बात कही गई थी।

पेट्रोल ₹10 और डीजल ₹12.50 महंगा होने की वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने तोड़ी अफवाह

पूरी खबर पढ़ें