पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ | पूरी खबर

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब रायपुर, 17 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ से ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का भव्य शुभारंभ साकार भारत की रिपोर्ट।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल थे।

उनके कार्यक्रम स्थल पर आगमन के साथ ही उपस्थित जनसैलाब का उत्साह चरम पर पहुँच गया।

मंत्री श्री जायसवाल ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित किया, जिससे सेवा संकल्प अभियान और जिला स्तरीय दीपोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ हुआ।

सरोवर तालाब के किनारे उमड़ी हजारों की भीड़ इस बात की साक्षात गवाह बनी कि जनसेवा का यह संकल्प अब एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ | पूरी खबर

पूरी खबर पढ़ें