रायपुर, 29 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे किए हैं।
उनका यह कार्यकाल पूरे देश के लिए अतुलनीय और अनुकरणीय है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए लोकहितकारी कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लगातार जनता तक पहुंचाना जरूरी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।