गुरुवार, 21 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।
यह बैठक प्रधानमंत्री के पांच देशों के पश्चिम एशिया दौरे से लौटने के तुरंत बाद हुई, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, उनके द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों के परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस वर्ष की यह पहली पूर्ण कैबिनेट बैठक थी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।
शाम पांच बजे शुरू हुई इस बैठक में कैबिनेट में संभावित फेरबदल और मंत्रियों के प्रदर्शन रिपोर्ट पर मुख्य रूप से मंथन किया गया।