PMNRF से 23 मरीजों के इलाज को ₹69 लाख मंजूर, बृजमोहन अग्रवाल की पहल

रायपुर, 23 अगस्त 2026।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा और प्रयासों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 23 गंभीर मरीजों के इलाज के लिए कुल 69 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में विधिवत पत्र जारी किया गया है।जानकारी के अनुसार, सहायता राशि गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार के लिए स्वीकृत की गई है।

इनमें बोन मैरो ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, कैंसर और थैलेसीमिया मेजर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।

PMNRF से 23 मरीजों के इलाज को ₹69 लाख मंजूर, बृजमोहन अग्रवाल की पहल

पूरी खबर पढ़ें