क्या सच में जो चाहोगे वही मिलेगा?
— इच्छा, ध्यान और जीवन का गहरा रहस्य✍️ वास्तुगुरुजीयह प्रश्न जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं— “क्या सच में जो चाहोगे वही मिलेगा?”हर मनुष्य के जीवन में यह सवाल कभी न कभी उठता है।
कोई कहता है, “मैंने बहुत चाहा, फिर भी नहीं मिला।” कोई कहता है, “बिना चाहे ही सब मिल गया।” और कोई कहता है, “मैं जो चाहता हूँ, उससे उलटा ही मेरे जीवन में क्यों होता है?”आज हम इसी भ्रम, इसी प्रश्न और इसी गहरे रहस्य को समझने का प्रयास करेंगे—उस दृष्टि से, जो केवल मन की नहीं, बल्कि चेतना और अस्तित्व की है।जीवन संयोग नहीं, सृजन हैसबसे पहली और सबसे बड़ी बात— जीवन कोई दुर्घटना नहीं है।जो कुछ भी आप आज अपने जीवन में अनुभव कर रहे हैं—सुख, दुख, संघर्ष, सफलता, असंतोष—वह सब किसी बाहर की शक्ति ने आप पर थोपा नहीं है।
वह आपके ही भीतर से निकली हुई ऊर्जा का परिणाम है।आप जो सोचते हैं, जो महसूस करते हैं, जो बार-बार मन में दोहराते हैं— वही धीरे-धीरे आपके जीवन का आकार ले लेता है।हर विचार एक बीज है।