प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’* प्रज्ज्वलित सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश* रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आज छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया।
साकार भारत की रिपोर्ट। इस भव्य आयोजन में समाज के हर वर्ग ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में बाहर निकलकर दीप प्रज्वलन में हिस्सा लिया।
जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों के प्रति जनता में कितना गहरा सम्मान है।