प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री* बीरगांव में भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय* किसान और श्रमिक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की मजबूत नींव, उनके कल्याण साकार भारत की रिपोर्ट।मुख्यमंत्री श्री साय आज रायपुर के समीप बीरगांव स्थित बुधवारी बाजार मैदान में आयोजित 'भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अनेक दृष्टियों से अत्यंत पावन और विशेष है।
एक ओर हम सृजन, निर्माण और शिल्प के आराध्य देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मना रहे हैं, तो दूसरी ओर आधुनिक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।
भगवान विश्वकर्मा हमें अपने कौशल, श्रम और सृजन से समाज के नवनिर्माण की प्रेरणा देते हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।