रायपुर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर संत डॉ.
युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।राष्ट्रपति का रायपुर विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।