भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने 80 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
रेलवे प्रशासन ने यह फैसला ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने, परिचालन को बेहतर बनाने और यात्रियों को अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से लिया है।
नई समय सारिणी लागू होने के बाद कई मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, डीएमयू और लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव पूर्वोत्तर भारत के कई प्रमुख रेल मार्गों पर लागू किया गया है।
इससे असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों पर असर पड़ेगा।