देशभर में छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
खासकर सप्ताहांत, त्योहारों और स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में सीटों की मांग अचानक बढ़ गई है।
कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें, वेटिंग टिकट और प्लेटफॉर्म पर बढ़ती भीड़ ने रेलवे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।रेलवे स्टेशनों पर सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों की भीड़ लगातार बनी हुई है।
रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं, वहीं ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।