भारतीय रेलवे का टिकट सिस्टम 5 गुना तेज, अब मिनटों में लाखों बुकिंग

भारतीय रेलवे जल्द ही अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में एक बड़ा अपग्रेड लागू करने जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद, रेलवे की टिकट बुकिंग क्षमता पांच गुना बढ़ जाएगी, जिससे प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट बुक किए जा सकेंगे।

यह घोषणा सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने अपने 41वें स्थापना दिवस पर की।

इस अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात दिलाना और उन्हें तेज व बेहतर सेवा प्रदान करना है, जिससे करोड़ों रेल यात्रियों का सफर और भी सुगम बन सके।क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि और तकनीकी उन्नयनवर्तमान में, भारतीय रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम प्रति मिनट केवल 25 हजार टिकट ही प्रोसेस कर पाता है।

भारतीय रेलवे का टिकट सिस्टम 5 गुना तेज, अब मिनटों में लाखों बुकिंग

पूरी खबर पढ़ें