1000 सीसीटीवी, 1100 मोबाइल टावर और 25 दिन की तलाश: रायपुर पुलिस ने एप्पल स्टोर चोरी में कंजर गैंग को दबोचा, 1.5 करोड़ के 125 आईफोन मिले

रायपुर। राजधानी रायपुर में एप्पल स्टोर से करोड़ों के आईफोन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय कंजर गैंग तक आखिरकार पुलिस पहुंच गई।

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और तेलीबांधा थाना पुलिस ने गैंग के सरगना राजेश झाला उर्फ राजेश कंजर और चोरी का माल खरीदने वाले सफान खान को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से करीब 1.5 करोड़ रुपये के 125 आईफोन जब्त किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ.

संजीव शुक्ला ने 25 नवंबर को इस कार्रवाई की जानकारी दी।मुख्य बातें31 अक्टूबर-1 नवंबर की रात मरीन ड्राइव के एप्पल स्टोर से 173 आईफोन समेत करीब 2 करोड़ का सामान चोरी हुआ था।चोरों ने सिर्फ 8 मिनट में पूरी वारदात की और स्टोर का डीवीआर भी ले गए।6 पुलिस टीमों के 40 से ज्यादा सदस्यों ने 25 दिन तक चार राज्यों में तलाश की।गैंग का सरगना और खरीदार गिरफ्तार, दो आरोपी अभी फरार।एप्पल स्टोर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी।शटर उठाया, 8 मिनट में सब समेटातेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर आई नेक्स्ट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड का एप्पल स्टोर है।

1000 सीसीटीवी, 1100 मोबाइल टावर और 25 दिन की तलाश: रायपुर पुलिस ने एप्पल स्टोर चोरी में कंजर गैंग को दबोचा, 1.5 करोड़ के 125 आईफोन मिले

पूरी खबर पढ़ें