रायपुर/नई दिल्ली, 25 अगस्त।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी समेत छत्तीसगढ़ की सड़क एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
करीब एक घंटे चली बैठक में उन्होंने प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं से जुड़े कई प्रस्ताव रखे।सांसद अग्रवाल के आग्रह पर तेलीबांधा–जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में करीब 500 मीटर तक बढ़ाने पर केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दी।
इस विस्तार से वीआईपी चौक पर बनने वाले टी-जंक्शन पर यातायात का दबाव कम होने और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है।