Raipur Khel Mahotsav का भव्य आयोजन, सांसद मनोज तिवारी और बृजमोहन अग्रवाल के हाथों छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सम्मानितरायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक Netaji Subhash Stadium में आयोजित सांसद खेल महोत्सव (रायपुर) के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का दूसरा दिन खेल, सम्मान और उत्साह से भरपूर रहा।
इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद Manoj Tiwari एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व रायपुर सांसद Brijmohan Agrawal रहे।
दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया और मैदान में मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।